बिहारशरीफ, जुलाई 9 -- Biharsharif News: पंचायत कार्यालय में मुखिया और उपमुखिया के बीच मारपीट दोनों पक्षों ने लगाए मारपीट और छिनतई के आरोप, करायी एफआईआर दोनों पक्षों के मुखिया, उपमुखिया समेत सात लोगों पर मामला दर्ज चेवाड़ा, निज संवाददाता। प्रखंड की एकरामा पंचायत के रजौरा गांव स्थित पंचायत कार्यालय में मुखिया और उपमुखिया के बीच मारपीट हुई। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है, जिसमें मुखिया व उपमुखिया सहित कुल सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार ने बताया कि उपमुखिया रामनंदन प्रसाद द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में मुखिया हरिनंदन यादव, सागर यादव और अनिल यादव को नामजद किया गया है। उपमुखिया ने बताया कि वे आंगनबाड़ी सेविका सरस्वती देवी के साथ पंचायत कार्यालय में जन्म प्रमाण-प...