बिहारशरीफ, अक्टूबर 15 -- केस डायरी नहीं भेजने पर दारोगा के खिलाफ कार्रवाई Biharsharif News: कोर्ट ने एसपी को दिया विभागीय कार्रवाई का आदेश मुकदमे में केस डायरी नहीं भेजने पर हुई कार्रवाई बिहारशरीफ, विधि संवाददाता। साइबर थाना के दारोगा अशोक कुमार झा, न्यायिक अवमानना के मामले में फंस गये हैं। कोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए विभागीय कार्रवाई करने का आदेश एसपी को दिया है। मुकदमे में केस डायरी नहीं भेजने पर उनपर कार्रवाई की गाज गिरी है। स्थानीय व्यवहार न्यायालय के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश 11 मनीष कुमार ने जितेंद्र कुमार उर्फ अनूप कुमार के अग्रिम जमानत आवेदन पत्र पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है। इस मामले में कोर्ट ने दारोगा से केस डायरी की मांग की थी। उन्होंने न तो केस डायरी भेजा न कोर्ट के शोकॉज का जवाब दिया। कोर्ट ने इसे गंभीर न्यायिक अ...