बिहारशरीफ, सितम्बर 26 -- Biharsharif News: न्यायालय परिसर और पॉक्सो कोर्ट की सुरक्षा होगी सख्त तृतीय व चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के लिए आवास का होगा निर्माण विधिक मॉनिटरिंग सेल की बैठक में लिये गये कई निर्णय शेखपुरा, निज संवाददाता। सिविल कोर्ट के सभागार में विधिक मॉनिटरिंग सेल की बैठक की गई।

विधिक मॉनिटरिंग सेल की बैठक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था, आधारभूत संरचना और कर्मचारियों की आवश्यक सुविधाओं पर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक में एडीएम संजय कुमार, विधिक संघ के अध्यक्ष चंद्रमौली यादव और महासचिव विनोद कुमार सिंह सहित अन्य न्यायिक व प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रधान न्यायाधीश ने स्पष्ट किया कि न्यायालय की सुरक्षा अत्यंत संवेदनशील विषय है। सुरक्षा को और म...