बिहारशरीफ, जुलाई 1 -- Biharsharif News: पहले मैच में अस्थावां ने बिहारशरीफ को हराया फोटो : नूरसराय02-नूरसराय के सरदार पटेल स्टेडियम में बुधवार को टूर्नामेंट का उद्घाटन कते अमरेन्द्र कुमार व अन्य।

टूर्नामेंट का उद्घाटन नूरसराय, निज प्रतिनिधि। चंडासी के सरदार पटेल स्टेडियम में बुधवार को जोंटी स्मृति क्रिकेट का उद्घाटन किया गया। प्रेम जी, मुखिया अमरेन्द्र कुमार पप्पू, बबलू कुमार, अविनाश कुमार निराला, मिथलेश पासवान ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। पहले मैच में अस्थावां के अहिरान रेजिमेंट क्रिकेट क्लब ने बिहारशरीफ क्रिकेट क्लब को 28 रनों से हरा दिया।

मैच का विवरण बिहारशरीफ की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। अस्थावां की टीम ने 12 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाये। कन्हैया ने 17 गेंद में चार गगनचुंबी छक्कों व तीन च...