Biharsharif News: नूरसराय में कार के साथ दो गिरफ्तार
बिहारशरीफ, अक्टूबर 12 -- Biharsharif News: नूरसराय, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव के पास रविवार की रात कार के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से चोरी के सामान व दो मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं। शुक्रवार की रात केवईडीह गांव में सेवानिवृत ट्रैफिक इंस्पेक्टर योगेन्द्र कुमार वर्मा के घर में चोरी हुई थी। उन्होंने शनिवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर करायी थी। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि चोरी शिकायत मिलते ही छानबीन शुरू की गयी। रविवार की रात अहियापुर गांव के पास कार सवार दो आरोपितों को पकड़ा गया। उनकी पहचान चंडी थाना क्षेत्र के उत्तरा गांव निवासी रोहित कुमार व राकेश कुमार के रूप में की गयी है। उनके पास से चार कीमती कंबल, चार नए बेडशीट, दस थाली, छह कटोरे, छह चम्मच, कांसे की दो थालियां, एक अल्टो कार और दो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.