बिहारशरीफ, अगस्त 10 -- Biharsharif News: बिना खरीदारी किये ग्राहकों को लौटना पड़ा वापस फोटो : नूरसराय02-नूरसराय के बिचली बाजार में जलजमाव के कारण बंद दुकानें। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। शहर के मेन रोड से बिचली बाजार में सोमवार को जलजमाव के कारण दर्जनों दुकानें बंद रही। ग्राहकों को बिना सामान खरीदे ही वापस लौटना पड़ा। बाजार में अभी करीब डेढ़ फीट तक पानी जमा है। कई दुकानों में पानी घुसने से व्यवसायियों को लाखों का नुकसान हुआ है। दुकानदारों ने बताया कि तीन महीने से पानी जमा है। कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

दुकानदारों की समस्याएं इससे दुकानदार आक्रोशित हैं। बिचली बाजार स्थित महावीर मंदिर में भी गंदे नाले का पानी घुसा हुआ है। करीब दो दर्जन दुकानों में पानी घुस गया है। दुकानदार महेंद्र लाल, रवि कुमार, सेठ जी, कमलेश कुमार, जीतू क...