बिहारशरीफ, सितम्बर 29 -- Biharsharif News: नीली क्रांति : चलेगा विशेष अभियान, 9912 मत्स्य कृषकों को मिलेगा केसीसी का लाभ बिना गारंटी मिलेगा 2 लाख रुपये तक का लोन, देना होगा महज 4 फीसदी ब्याज मछली का जीरा, दाना, दवा और तालाब के रखरखाव के लिए साहूकारों से मिलेगी मुक्ति हर शुक्रवार को प्रखंड स्तर पर लगाया जाएगा मेगा कैंप, हाथों हाल मिलेगा योजना का लाभ फोटो मछली : तालाब से मछली को निकालते मजदूर। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। पूंजी के अभाव में मछली पालन कर रहे किसानों (मत्स्य पालकों) के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। केंद्र और राज्य सरकार के निर्देश पर जिले के मत्स्य पालकों को केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) से जोड़ने के लिए विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। इसका मकसद मछुआरों और मत्स्य कृषकों को समय पर, आसान और पारदर्शी तरीके से बैंकों से लोन दिलाना है...