बिहारशरीफ, नवम्बर 5 -- महोत्सव की तैयारियां और यातायात व्यवस्था Biharsharif News: निर्वाण महोत्सव को लेकर प्रशासन अलर्ट, जाम से निपटने की तैयारी तेज टोटो-ई-रिक्शा और बसों के लिए तय होंगे पार्किंग स्थल, बिना अनुमति झूला चलाने पर कार्रवाई फोटो : पावा एडमिनिस्ट्रेशन : निर्वाण महोत्सव की तैयारियों का गुरुवार को मंदिर प्रबंधन से जानकारी लेते प्रशासनिक अधिकारी। पावापुरी, निज संवाददाता। भगवान महावीर के 2552वें निर्वाण महोत्सव को लेकर पावापुरी में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। 7 से 9 नवंबर तक होने वाले महोत्सव में देश-विदेश से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। बुधवार रात एसडीएम सूर्य प्रकाश गुप्ता, डीएसपी संजीव कुमार गुप्ता, सीओ सन्नी कुमार और नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी दी...