बिहारशरीफ, जुलाई 3 -- Biharsharif News: दीपनगर थाना क्षेत्र के दीपनगर बाजार की घटना पारिवारिक विवाद में परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप फोटो : दीपनगर-बिहारशरीफ सदर अस्पताल में शुक्रवार को पोस्टमार्टम के दौरान गमगीन परिजन। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपनगर थाना क्षेत्र के दीपनगर बाजार स्थित पुराने थाना भवन के पास शुक्रवार को नाले के पास से बुजुर्ग का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान 60 वर्षीय जीतन महतो के रूप में की गयी है। परिजनों का कहना है कि उनके शरीर पर चोट के निशान है। उन्होंने पारिवारिक विवाद में बुजुर्ग की हत्या करने का आरोप लगाया है। उनके भतीजे रविशंकर की मानें तो पईन के पास बने नाले के किनारे उनका शव पड़ा था। चेहरे पर चोट के निशान थे। मुंह से खून निकल रहा था। इसके लगता है कि पीटकर उनकी हत्या करने के बाद शव को फेंक दिया गया।...