बिहारशरीफ, अगस्त 5 -- Biharsharif News: नाला हुआ साफ तो सदर अस्पताल परिसर से निकला पानी शेखपुरा, निज संवाददाता। मंगलवार की शाम बारिश होने पर सदर अस्पताल परिसर तालाब बन गया था। नाला के जाम रहने से पूरा कैंपस में जलभराव हो गया था। नाला की सफाई और जलनिकासी में नगर परिषद कर्मियों को पांच घंटे लग गए। प्रभारी सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद जाम स्थल को खोजा गया तो समस्या का निदान हुआ। (शेखपुरा से मनोज कुमार मन्नू)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...