बिहारशरीफ, नवम्बर 27 -- Biharsharif News: नालंदा समेत 18 डीईओ को शोकॉज, 24 घंटे में मांगा जवाब सेवा संकल्प पोर्टल पर 30 प्रतिशत से कम प्रविष्टि, शिक्षा विभाग ने बताया असंतोषजनक और खेदजनक वरीय पदाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना का आरोप, पूछा-क्यों न की जाये अनुशासनिक कार्रवाई बार-बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद भी सुधार नहीं, निदेशक ने जारी की कार्रवाई चेतावनी देते हुए कहा-पोर्टल पर शत-प्रतिशत प्रविष्टि निर्धारित समय में पूरी कराएं बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। सेवा संकल्प व कायाकल्प पोर्टल पर सामान्य विद्यालय कार्यों से जुड़ी योजनाओं की प्रविष्टि 30 प्रतिशत से कम रहने पर शिक्षा विभाग ने नालंदा समेत 18 जिलों के डीईओ से शुक्रवार को स्पष्टीकरण मांगा है। निदेशक विजय कुमार पाण्डेय ने 24 घंटे में जवाब मांगा है। पूछा है कि क्यों नहीं उनके विरुद्...