बिहारशरीफ, जुलाई 29 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, निज संवाददाता। भारतीय मनोविज्ञान दिवस पर नालंदा महिला कॉलेज में छात्राओं को मनौवैज्ञानिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गयी। समाजशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. नागमणि कुमार ने कहा कि आज के आधुनिक समय में भागमभाग की दौड़ है। इसमें जाने अनजाने हम तनाव के शिकार हो रहे हैं। इसका सबसे पहले हमारा मनोविज्ञान पर असर पड़ता है। काम को बोझ, शरीर को पर्याप्त आराम न मिलना, सही से नींद नहीं आना, शारीरिक श्रम कम करना, दिनभर कुर्सी पर बैठकर काम करने जैसी आदतों से हमारा स्वास्थ्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इसलिए हमें मन और तन दोनों की सेहत का ख्याल रखना होगा। यह भी पढ़ें- भारतीय मनोविज्ञान वर्तमान और भविष्य के लिए ज्ञान प्रणाली इस दौरान वहां प्रतियोगिताएं भी हुईं। मौके पर दर्शनशास्त्र विभाग के स...