बिहारशरीफ, अगस्त 23 -- Biharsharif News: जुड़ने के लिए नालंदा पुलिस ने जारी किये ऑनलाइन प्लेटफार्म के लिंक ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक के माध्यम से देख सकते हैं पुलिस के काम बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नालंदा पुलिस अब सोशल मीडिया के माध्यम से आमलोगों से जुड़ने की तैयारी में है। जुड़ने के लिए पुलिस ने विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफार्म के लिंक जारी किये हैं। आम लोग ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक के माध्यम से पुलिस के काम देख सकते हैं। इंस्टाग्राम पर अभी नालंदा पुलिस के 973 फॉलोअर हैं। इसमें पुलिस की ओर से जारी किये गये प्रेस विज्ञप्ति, अधिकारियों के निरीक्षण के फोटो आदि डाले गये हैं। इसी तरह, दूसरे प्लेटफार्म भी पुलिस अपनी उपलब्धियां शेयर करती है। आमलोग पुलिस द्वारा जारी किये लिंक को खोलकर इन्हें देख सकते हैं। पुलिस से जुड़ने का माध्यम : ट्विट...