बिहारशरीफ, अक्टूबर 25 -- Biharsharif News: नालंदा के 6 खिलाड़ी राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम बक्सर में 27 से 29 अक्टूबर तक होगा मुकाबला, पटना प्रमंडल की टीम में हुआ चयन अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग के खिलाड़ी करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व ट्रायल के आधार पर हुआ चयन, खेल प्रेमियों में उत्साह फोटो : खो-खो : खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयनित नालंदा जिले के खिलाड़ी। बिन्द, निज संवाददाता। नालंदा जिले के छह खिलाड़ी राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। बक्सर में 27 से 29 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली अंतर प्रमंडलीय प्रतियोगिता में ये खिलाड़ी पटना प्रमंडल की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के आधार पर किया गया है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर खिलाड़...