बिहारशरीफ, अक्टूबर 11 -- नालंदा में एमएलसी चुनाव की तैयारी Biharsharif News: नालंदा के 34 हजार स्नातक और शिक्षक चुनेंगे एमएलसी प्रतिनिधि 23 अक्टूबर को 57 बूथों पर होंगे मतदान स्नातक के 18, तो शिक्षक के भी 18 प्रत्याशी मैदान में बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नालंदा जिले में 23 अक्टूबर को होने वाले पटना स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव में कुल 34 हजार 506 मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनेंगे। इनमें 31 हजार 806 स्नातक और 27 सौ शिक्षक मतदाता हैं। मतदान के लिए जिले के 20 प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसरों में 57 बूथ बनाए गए हैं। स्नातक एमएलसी के लिए 37 और शिक्षक एमएलसी के लिए 20 बूथ निर्धारित किए गए हैं। स्नातक मतदाता प्रखंड कार्यालय परिसर में, जबकि शिक्षक मतदाता अंचल कार्यालय परिसर में मतदान करेंगे। 18-18 प्रत्याशी मैदान में : नामांकन, पत्रों की जांच ...