Biharsharif News: नालंदा और पूर्वी चंपारण के डीईओ से शोकॉज
बिहारशरीफ, अक्टूबर 15 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। जिन योजनाओं में 75 प्रतिशत उपस्थिति के आधार पर भुगतान होता है, इसकी प्रविष्टि में नालंदा और पूर्वी चंपारण राज्य औसत से काफी पीछे रहे। ऐसे में माध्यमिक शिक्षा निदेशक नितिन कुमार सिंह ने दोनों जिलों के डीईओ से स्पष्टीकरण मांगा है। समीक्षा के क्रम में सभी आदर्श विद्यालयों को हर दिन शाम 4 बजे तक दैनिक प्रतिवेदन ई-शिक्षाकोष पर भरना होगा। जिले में नोडल पदाधिकारी रोज इसकी समीक्षा करेंगे। डीईओ को इन विद्यालयों की आधारभूत संरचना और मानव बल को लेकर एचएम संग बैठक कर कर्मियों की जानकारी लेने को भी कहा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.