बिहारशरीफ, नवम्बर 27 -- Biharsharif News: तेलमर थाना क्षेत्र का मामला, 4 दिसंबर को होगी सजा बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नाबालिग से छेड़खानी के मामले में कोर्ट ने एक आरोपित को दोषी करार दिया है। सजा का निर्धारण चार दिसंबर को होगा। शुक्रवार को स्थानीय व्यवहार न्यायालय के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह पॉक्सो के विशेष न्यायाधीश प्रथम प्रकाश कुमार सिन्हा ने आरोपित तेलमर थाना क्षेत्र निवासी पिंटू कुमार को दोषी पाया है। मामले में अभियोजन की ओर से स्पेशल पीपी जगत नारायण सिंह ने सभी छह लोगों की गवाही करायी थी। उन्होंने बताया कि दो अक्तूबर 2024 को पीड़िता मंदिर से फूल तोड़ने गयी थी। वापस लौटने के दौरान आरोपित ने उसे पकड़ लिया और जबरन पकड़कर एक घर में ले गया। वहां उसके साथ छेड़छाड़ की। मारपीट की। किसी तरह पीड़िता शोर मचाते हुए वहां से भाग निक...