बिहारशरीफ, अगस्त 24 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ। मानपुर थाना क्षेत्र के गोनावां गांव में सोमवार शाम परोहा नहर में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक स्व. परमेश्वर पासवान के 60 वर्षीय पुत्र कमलेश पासवान थे। मृतक के पुत्र वीरमणि पासवान ने बताया कि सोमवार शाम उनके पिता अपने पोते के साथ शौच के लिए नहर की ओर गए थे। बारिश के कारण नहर किनारे फिसलन थी। इसी दौरान पैर फिसलने से वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना के बाद उनका पोता घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी। परिजन जब घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें पानी से बाहर निकाला, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...