बिहारशरीफ, अगस्त 18 -- Biharsharif News: नालंदा, निज संवाददाता। स्थानीय नालंदा खंडहर रोड में सोमवार की शाम नशे में धुत्त ई-रिक्शा चालक ने जमकर उत्पात मचाया। तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए उसने राह चलते कई वाहनों में जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ​थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि शाम में सूचना मिली थी कि कुल गांव के कन्हैया कुमार शराब के नशे में धुत्त होकर ई-रिक्शा काफी तेज रफ्तार में चला रहा है और भागने के दौरान कई वाहनों को टक्कर मार चुका है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ा। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: शराब की तस्करी में लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का अटेंडेंट गिरफ्तार मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है। उसे कोर्ट में प्...