बिहारशरीफ, सितम्बर 28 -- Biharsharif News: फोटो : नालंदा 01 : नव नालंदा महाविहार में सोमवार को जागरूकता अभियान में कुलपति प्रो. सिद्धार्थ सिंह व अन्य। ​नालंदा, निज संवाददाता। रक्तदान के महत्व के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा के उद्देश्य से नव नालंदा महाविहार में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ​शिविर का उद्घाटन कुलपति प्रो. सिद्धार्थ सिंह ने स्वयं रक्तदान कर किया। उन्होंने महाविहार के आचार्यों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। यह जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है तथा यह मानव सेवा का एक उत्कृष्ट माध्यम है। ​शिविर में आचार्यों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के साथ...