बिहारशरीफ, नवम्बर 4 -- Biharsharif News: चंडी, एक संवाददाता। द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर्स की टीम ने सांसद कौशलेंद्र कुमार को 22 नवंबर को पटना में होने वाले टीबीटी प्रखंड अवार्ड समारोह का आमंत्रण पत्र सौंपा। 'मेरा मोबाइल मेरी शिक्षा' अभियान के तहत आयोजित समारोह में नवाचार से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। मौके पर शंभु कुमार और मनोज कुमार मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...