बिहारशरीफ, जुलाई 7 -- Biharsharif News: इस्लामपुर, निज संवाददाता। नल योजना की पाइप में अवैध रूप से मोटर लगाकर चलाने वाले तीन लोगों पर नगर परिषद प्रशासन ने सोमवार को प्राथमिकी की है। इसमें उन तीनों पर अभ्रद व्यवहार करने एवं जप्त किए गए मोटर को छीनने का आरोप लगाया है। कार्यपालक पदाधिकारी पूजा माला ने बताया कि सत्यारगंज के तकिया कला मोहल्ले में घरों तक पानी नहीं पहुंचने की शिकायत पर यह कार्रवाई की गयी। कनिय अभियंता रविरंजन कुमार के साथ नगर परिषद के रामवृक्ष मांझी, बेबी कुमारी, मोनिका कुमारी, इन्दु देवी, सौरभ कुमार व अन्य ने छापेमारी कर इस गड़बड़ी को पकड़ा। इसके विरोध में योगेन्द्र राम के पुत्र रितेष कुमार, मुकेश कुमार और सौरभ कुमार पर एफआईआर की गयी है। थानाध्यक्ष रणविजय कुमार ने बताया की घटना की जांच की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।...