Biharsharif News: नयागढ़ पहुंच पथ बनवाने की मांग
बिहारशरीफ, अगस्त 14 -- Biharsharif News: नयागढ़ पहुंच पथ बनवाने की मांग सरमेरा, निज संवाददाता। दुर्गा स्थान के पास तालाब से पूरब दिशा की ओर नयागढ़ जाने वाला पहुंच पथ दो साल से ध्वस्त है। इस कारण ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। यह सड़क नयागढ़ चेरो होते हुए इसुआ को जोड़ती है। नयागढ़ गांव निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह प्रेम, ग्रामीण रंजन बाबू, रामनारायण सिंह, प्रो. रामाशीष सिंह, गोपाल सिंह, वार्ड सदस्य प्रकाश चौहान ने डीएम उदिता सिंह से अविलंब इस सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.