बिहारशरीफ, जुलाई 9 -- Biharsharif News: नगर निगम में अधिकारियों की कमी से चरमराया प्रशासनिक और वित्तीय प्रबंधन दो माह से डीडीसी तो 15 दिन से नगर आयुक्त की तैनाती नहीं फोटो : नगर निगम : नगर निगम प्रशासनिक भवन। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। जिले के दो सबसे बड़े प्रशासनिक पद उप विकास आयुक्त व नगर आयुक्त का का पद लंबे समय से रिक्त है। इन दोनों पर स्थायी तौर पर अधिकारी की तैनाती नहीं होने से वित्तीय व प्रशासनिक व्यवस्था चरमरा गयी है। करीब दो माह पहले डीडीसी का तबादला होने के बाद से यह पद रिक्त है। प्रभार के अधिकारी से काम चलाया जा रहा है। इसी तरह जिले के दूसरे सबसे दमदार पद नगर आयुक्त की पद भी 15 दिनों से खाली है।

नगर निगम का महत्व बिहारशरीफ नगर निगम जिले की प्रशासनिक निकाय है। इस पद पर अधिकारी का नहीं रहना शून्य के बराबर है। नगर निगम में भी प्रभा...