बिहारशरीफ, सितम्बर 2 -- Biharsharif News: नगर निगम ने 142 योजनाओं के लिए निकाला टेंडर बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में गली, नली व ढलाई समेत अन्य 142 योजनाओं का काम कराने के लिए नीविदा (टेंडर) जारी की है। संवेदक 25 सितंबर तक निवीदा डाल सकते हैं। नगर आयुक्त कृत्यानंद रंजन ने बताया कि बिहारशरीफ नगर विकास प्रमंडल में 17 सितंबर को प्री बीड मिटिंग की जाएगी। जबकि, 28 सितंबर को बीड खोला जाएगा। इच्छुक संवेदक तय तिथि तक टेंडर डाल सकते हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भागलपुर: नगर आयुक्त के लौटने पर खुलेगा स्ट्रीट लाइट टेंडर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...