बिहारशरीफ, जुलाई 30 -- Biharsharif News: फोटो : नगरनौसा माले-नगरनौसा में गुरुवार को संकल्प यात्रा निकालते भाकपा माले के कार्यकर्ता। नगरनौसा, निज संवाददाता। आइसा, आरवाईए और भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत स्थानीय बाजार में संकल्प यात्रा निकाली। बाजार का भ्रमण करने के बाद यात्रा बस स्टैंड में खत्म हुई। रामदास अकेला ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा अपने वादे से मुकरती है। इसलिए सभी साथियों के वापस आने तक चौकन्ना रहना होगा। प्रदर्शनकारियों ने सभी आंदोलनकारियों को मुआवजा देने, विश्वविद्यालयों में फीस वृद्धि वापस लेने आदि की मांग की। (नगरनौसा से रजनीकांत) यह भी पढ़ें- Sasaram News: संकल्प मार्च निकाल आंदोलनकारियों की रिहाई की मांग यह भी पढ़ें- मुकदमे वापस लेने की घोषणा छात्रों के लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत यह भी ...