बिहारशरीफ, सितम्बर 28 -- Biharsharif News: नगरनौसा, निज संवाददाता। प्रखंड के कछियावां पंचायत के पुस्तकालय भवन में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती मनायी गयी। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर लोगों ने उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। रामदास अकेला ने कहा कि उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। आज के नौजवानों को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाज और देश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। यह भी पढ़ें- जसरा में शहीद शहीद भगत सिंह क़ो किया नमन यह भी पढ़ें- भगत सिंह के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत: राजकुमार यादव यह भी पढ़ें- Begusarai News: जयंती पर शहीद भगत सिंह को किया नमन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...