Biharsharif News: नगरनौसा में डूबने से अधेड़ की गयी जान
बिहारशरीफ, सितम्बर 25 -- Biharsharif News: नगरनौसा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के मोहीउद्दीनपुर गांव में शुक्रवार को पईन में डूबने से अधेड़ की मौत हो गयी। मृतक 70 वर्षीय नवल मांझी थे। ग्रामीणों की मानें तो किसी काम से वे खेत की तरफ गये थे। टीनिया खंधा के पईन में फिसलकर गिर गये। लोगों को जानकारी हुई तो शव को पानी से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। (नगरनौसा से रजनीकांत)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.