बिहारशरीफ, अगस्त 26 -- Biharsharif News: नगरनौसा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के नगरनौसा-भरावपर गांव में छापेमारी कर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से दो नाबालिग हैं। थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर गणेश प्रसाद के घर छापेमारी की गयी। छापेमारी में उसके दालान से एक बाइक बरामद की गयी। गणेश के साथ इस मामले में दो नाबालिग को पकड़ा गया है। सभी को कोर्ट में पेश कर दिया गया है। बाइक के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है। (नगरनौसा से रजनीकांत)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...