बिहारशरीफ, जुलाई 2 -- Biharsharif News: नगरनौसा में चार घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी ठप नगरनौसा, निज संवाददाता। नगरनौसा विद्युत उप शक्ति केंद्र में गुरुवार को 33 केवीए मेन लाइन का मेंटेनेंस कार्य होगा। इसके कारण दिन में 12 बजे से दोपहर 04 बजे तक बिजली की आपूर्ति ठप रहेगी। कनीय विधुत अभियंता विवेक कुमार केसरी ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। ताकि, आपूर्ति प्रभावित होने पर किसी तरह की परेशानी न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...