Biharsharif News: नगरनौसा उपद्रव मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
बिहारशरीफ, जुलाई 11 -- Biharsharif News: नगरनौसा, निज संवाददाता। स्थानीय डिग्री कॉलेज को लेकर 18 जून को हुए विवाद में जमकर बवाल हुआ था। पुलिस ने फायरिंग व पथराव करने का आरोप लगाकर दर्जनों लोगों के खिलाफ प्राथमिकी करायी थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि वीडियो फुटेज व अन्य माध्यमों से आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। नगरनौसा निवासी दीपक कुमार व विक्रम कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। (नगरनौसा से रजनीकांत)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.