बिहारशरीफ, सितम्बर 11 -- Biharsharif News: धनबाद से बरौनी जा रही पिकअप से 91 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद मिशन थाना पुलिस ने वाहन चालक दिलीप कुमार को गिरफ्तार बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरबीघा पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मिशन थाना क्षेत्र के पास से एक पिकअप वाहन से 91 कार्टून अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की है। मौके से पिकअप को जब्त करते हुए पुलिस ने वाहन चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि धनबाद (झारखंड) से एक पिकअप वाहन पर अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है और इसे बरौनी ले जाया जाना है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बरबीघा के मिशन थाना के समीप जाल बिछाया। जैसे ही संदिग्ध वाहन वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली, जिसमें 91 कार्टून विदेशी शराब बरामद...