बिहारशरीफ, अक्टूबर 24 -- बकरा गांव के पास सड़क हादसा Biharsharif News: पावापुरी ओपी क्षेत्र के बकरा गांव के पास हुआ हादसा दो घायलों की हालत नाजुक, इलाज के लिए पटना रेफर पावापुरी, निज संवाददाता। ओपी क्षेत्र के बकरा गांव के पास एनएच 20 पर शुक्रवार की रात दो बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी। हादसे में एक युवक की मौत हो गयी। तीन युवक जख्मी हो गये हैं। इनमें से दो की हालत नाजुक बतायी जाती है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। मृतक की पहचान बकरा गांव निवासी रोहित कुमार के रूप में की गयी है। बकरा निवासी रंजन कुमार, अंकित कुमार व दूसरी बाइक पर सवार एक युवक जख्मी है। रंजन व दूसरी बाइक पर सवार युवक को रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों की मानें तो रात को करीब 10 बजे एक बाइक बिहारशरीफ की ओर से आ रही थी। बकरा गांव के पास सामने...