Biharsharif News: दो बाइकों की टक्कर में एक युवक गंभीर, पटना रेफर
बिहारशरीफ, सितम्बर 28 -- Biharsharif News: दो बाइकों की टक्कर में एक युवक गंभीर, पटना रेफर शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। रविवार की रात बरबीघा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के समीप दो बाइकों में हुई टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय राहगीरों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत नाजुक रहने के कारण बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। युवक की पहचान हथियावा थाना क्षेत्र के नेमदारगंज गांव निवासी अखिलेश कुमार के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, अखिलेश चार भाइयों में सबसे छोटा है। उसकी शादी करीब चार माह पहले सदर प्रखंड क्षेत्र के भदेली गांव में हुई थी। ससुराल से लौटने के दौरान मिर्जापुर के पास हादसा हो गया। उसका एक पैर टूट गया है। जबकि, सिर में गंभीर चोट आई है। (शेखपुरा से संजय कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.