बिहारशरीफ, अगस्त 28 -- Biharsharif News: औंगारी थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है मामला हिलसा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय व्यवहार न्यायलय के प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार पांडेय की अदालत ने दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित को दोषी करार दिया है। सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए पांच सितंबर की तिथि निर्धारित की गई है। मामला औंगारी थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। प्रभारी अपर लोक अभियोजक पदाधिकारी राजाराम सिंह ने बताया कि 21 जनवरी 2025 की शाम महिला शौच के लिए घर से निकली थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही रवि कुमार ने उसे रास्ते में रोक लिया और जबरन जमीन पर पटककर दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपित ने उसका मुंह दबा दिया। साथ ही घटना की जानकारी किसी को देने पर पति को जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद महिला घर पहुंची औ...