बिहारशरीफ, अक्टूबर 15 -- Biharsharif News: नवरात्र : दुर्गा सप्तशती के पाठ से मिलती है मन को शांति और आत्मबल शक्ति की आराधना के साथ धर्म, साहस और सदाचार का मिलता है संदेश नवरात्र में घर-घर हो रहा मां दुर्गा के मंत्रों का पाठ फोटो पावापुरी दुर्गा : नवरात्र के दौरान पावापुरी के देवी मंदिर में दुर्गा सप्तशती का पाठ करते श्रद्धालु। पावापुरी, निज संवाददाता। शंखनाद, घंटियों की गूंज और दुर्गा सप्तशती के मंत्रों से नवरात्र में घर-घर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। मां दुर्गा की आराधना के साथ श्रद्धालु दुर्गा सप्तशती का पाठ कर रहे हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से भक्तों को मानसिक शांति, आत्मबल और सकारात्मक सोच की प्रेरणा मिलती है। इसे मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करने तथा जीवन की बाधाओं का सामना करने के लिए शक्ति और साहस का ...