बिहारशरीफ, अक्टूबर 24 -- Biharsharif News: थरथरी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के डीहा गांव के अस्पताल के पास से पुलिस ने अतवलचक गांव के विकास कुमार व एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक देसी कट्टा व चार कारतूस बरामद किये गये हैं। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि विकास, 18 अक्तूबर को बाइक व मोबाइल छिनतई मामले का आरोप है। उसके खिलाफ कई थानों में पहले से केस दर्ज है। छापेमारी में अपर थानाध्यक्ष बलिन्द्र प्रसाद, अर्जुन पासवान, सुरेन्द्र मरांडी, नवीन प्रकाश द्विवेदी आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...