बिहारशरीफ, जुलाई 7 -- Biharsharif News: थरथरी, निज संवाददाता। स्थानीय बाजार के काली और देवी स्थान मंदिर में सोमवार की रात चोरों ने नकदी व अन्य सामान चुरा लिये। चोरों ने जंजीर से बंधे दानपात्र का ताला तोड़ दिया और उसमें से करीब छह हजार रुपये निकाल लिये। व्यवस्थापक प्रमोद केवट ने बताया कि चोरों ने काली मंदिर का भी ताला तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ लग गयी। व्यवस्थापक ने थाना में आवेदन देकर मामले की जांच कर अज्ञात चोरों की पहचान तथा उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। (थरथरी से रौशन कुमार) यह भी पढ़ें- Sasaram News: संझौली में दो मंदिरों में चोरी, पूजा व संगीत का सामान ले उड़े चोर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...