बिहारशरीफ, नवम्बर 3 -- Biharsharif News: थरथरी, निज संवाददाता। बीईओ राकेश कुमार ने मंगलवार को प्रखंड के चार स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कचहरिया उच्च माध्यमिक विद्यालय, मध्य विद्यालय, जैतपुर प्राथमिक विद्यालय और हांसेपुर प्राथमिक विद्यालय में उपस्थिति पंजी, पाठ योजना, रोकड़ बही व एमडीएम पंजी की जांच की। वर्ग कक्षों में जाकर शिक्षण कार्य को देखा। छात्र-छात्राओं से पढ़ाई का फीडबैक भी लिया। उन्होंने एफएलएन किट के उपयोग का जायजा लिया। साथ ही संगीत शिक्षा के लिए उपलब्ध ढोलक, हारमोनियम, तबला आदि का निरीक्षण किया। बीईओ ने शिक्षकों को एफएलएन किट का नियमित उपयोग करने व बच्चों को गतिविधि आधारित शिक्षा देने का निर्देश दिया। सभी आवश्यक पंजियों को नियमित रूप से संधारित और अद्यतन रखने को कहा। साथ ही पाठ योजना के अनुसार पढ़ाई कराने और विद्यालय...