बिहारशरीफ, सितम्बर 13 -- Biharsharif News: थरथरी, निज संवाददाता। प्रखंड के हिलसा-नूरसराय मार्ग पर बेरमा मोड़ के पास शनिवार को तेज बारिश के कारण यात्री शेड ध्वस्त हो गया। घटना के समय वहां कोई नहीं था। इस वजह कोई जख्मी नहीं हुआ। ग्रामीण धर्मेन्द्र राम, संतोष पाण्डेय ने बताया कि कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण यात्री शेड की संरचना कमजोर हो गई थी। शनिवार को अचानक छत और दीवार का हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। देखते ही देखते शेड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय यदि शेड के नीचे यात्री मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। (थरथरी से रौशन कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...