Biharsharif News: तोड़ा गांव में समाजसेवी बच्चु सिंह को दी श्रद्धांजलि
बिहारशरीफ, अक्टूबर 17 -- Biharsharif News: सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड की मीरनगर पंचायत के तोड़ा गांव निवासी समाजसेवी 70 वर्षीय बच्चु सिंह का सात अक्टूबर को निधन हो गया था। शनिवार को ग्रामीणों ने गांव में उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिला पार्षद अशोक कुमार सिंह ने कहा के वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शोक सभा में पैक्स अध्यक्ष अजय सिंह, पूर्व मुखिया सुरेश राउत, राजु यादव, विजय सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, धीरज पासवान, राजेश महतो, सिद्धेश्वर दास, पंडित रामवृक्ष झा, अमित कुमार, रंजीत सिंह व अन्य ने दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.