बिहारशरीफ, अगस्त 26 -- Biharsharif News: तैयारी पूरी, कुसेढ़ी के पंचवदन स्थान में दो दिवसीय श्रावणी महोत्सव आज से बिहार के पर्यटन मंत्री सहित कई दिग्गज करेंगे महोत्सव में शिरकत मंदिर परिसर को किया गया आकर्षक ढंग से सुसज्जित सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम फोटो 26 शेखपुरा 02: कुसेढ़ी स्थित पंचवदन मंदिर, जहां दो दिवसीय श्रावणी महोत्सव का होगा भव्य आयोजन। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरबीघा प्रखंड क्षेत्र के कुसेढ़ी स्थित ऐतिहासिक पंचवदन स्थान (मंदिर) में 27 और 28 अगस्त को दो दिवसीय भव्य श्रावणी महोत्सव होगा। महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। पंचवदन स्थान और मंदिर परिसर को बेहद आकर्षक और भव्य तरीके से सजाया गया है। विशेष आयोजन में कई मंत्री, विधायक, सांसद और जनप्रतिनिध...