बिहारशरीफ, जुलाई 26 -- Biharsharif News: किसानों ने केन्द्र व राज्य सरकार से अवार्ड मिलने पर जतायी खुशी फोटो : तेल्हाड़ा पैक्स-तेल्हाड़ा के ठाकुरबाड़ी धर्मशाला में रविवार को आमसभा में शामिल किसान। एकंगरसराय, निज संवाददाता। तेल्हाड़ा के ठाकुरबाड़ी धर्मशाला में रविवार को तेल्हाड़ा पैक्स की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। सभा में पैक्स के कार्यकलाप, उर्वरक उपलब्धतता, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि योजना, राशन कार्ड आदि पर चर्चा की गयी। किसानों ने तेल्हाड़ा पैक्स को केन्द्र व राज्य सरकार की ओर से अवार्ड मिलने पर खुशी जतायी। पैक्स अध्यक्ष रामकुमार बोकाडिया ने कहा कि योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर चर्चा की गयी। साथ ही किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनसे लाभ उठाने की अपील की गयी। किसानों ने पैक्स अध्यक्ष का सहयोग करने ...