Biharsharif News: तीन घरों में चोरी करने के दो आरोपित गिरफ्तार
बिहारशरीफ, अगस्त 8 -- Biharsharif News: बिन्द, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के महमूदाबाद गांव में एक सप्ताह पहले बंद पड़े तीन घरों से लाखों की संपत्ति चोरी हो गयी थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से चोरी किया गया लैपटॉप भी बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि महमूदाबाद गांव के सूरज कुमार व नीरज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उन्होंने चोरी किया गया सामान सकसोहरा बाजार में बेचने की बात बतायी। उनकी निशानदेही पर लैपटॉप बरामद किया गया है। चोरों ने बंद पड़े तीन घरों में चोरी करने के बाद दरवाजे में नया ताला लगा दिया था। (बिन्द से चंद्रभूषण पांडेय)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.