बिहारशरीफ, सितम्बर 1 -- Biharsharif News: तियाय गांव से चोरी हुई बाइक बहछा से बरामद चेवाड़ा, निज संवाददाता। लहना पंचायत के तियाय गांव से चोरी हुई बाइक ढेड़ माह बाद लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र के बहछा गांव के पोखरा से बरामद हुई है। थानाध्यक्ष ममता गिरी ने बताया कि 16 जुलाई को तियाय गांव निवासी बजरंगी पासवान द्वारा घर के पास से बाइक चोरी की एफआईआर करायी गयी थी। गुप्त सूचना के आधार पर बहछा गांव के पोखरा में बाइक बरामद की गयी है। (चेवाड़ा से संजीव कुमार) यह भी पढ़ें- Patna News: खगौल में चोरी हुई बाइक तीन माह बाद बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...