बिहारशरीफ, अगस्त 13 -- Biharsharif News: तालाबों के रखरखाव पर दें विशेष ध्यान : हैचरी के संचालक ने बताया कि तालाब के रखरखाव पर विशेष ध्यान की जरूरत है। तालाबों के चारों तरफ साफ-सफाई रखें। तालाब का पानी अत्यधिक हरा होने पर उसे साफ करने के लिए विशेषज्ञों से सलाह लेकर रासायनिक दवाओं का इस्तेमाल करें। तालाब में पल रहीं मछलियों को बीमारियों से बचाव के लिए भी समय-समय पर उचित दवाओं का इस्तेमाल करना चाहिए। ध्यान यह भी देना है कि तालाब में पल रहीं मछलियों को बीमारियों से बचाव के लिए बाहरी पानी (नाला-नाली का पानी) को नहीं आने दें। तालाब में कीड़ों के संक्रमण को रोकने के लिए विशेषज्ञों से सलाह लेकर ही दवा का प्रयोग करें। पूरक आहार देने के दौरान समय का भी ख्याल रखना चाहिए। समय सुबह 10 बजे एवं शाम चार बजे इसके लिए समय निर्धारित करना बेहतर रहेगा।

हिंद...