बिहारशरीफ, अक्टूबर 9 -- एनक्यूएएस मानकों पर प्रशिक्षण Biharsharif News: तय मानकों से सुधरेगी सदर अस्पताल की गुणवत्ता साफ-सफाई, संक्रमण नियंत्रण और मरीजों की सुरक्षा पर जोर, स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण फोटो : सदर ट्रेनिंग : सदर अस्पताल के सभागार में शुक्रवार को बैठक प्रशिक्षण में शामिल स्वास्थ्य कर्मी। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए शुक्रवार को स्वास्थ्य कर्मियों को एनक्यूएएस के मानकों पर प्रशिक्षण दिया गया। इसमें साफ-सफाई, दवाओं व जांच की उपलब्धता, संक्रमण नियंत्रण, मरीजों के अधिकार और सुरक्षित इलाज सहित आठ प्रमुख क्षेत्रों में निर्धारित मानकों के अनुरूप काम करने पर जोर दिया गया। क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक पीयूष रंजन और सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश सिंह ने कहा कि अस्पताल के स...