बिहारशरीफ, सितम्बर 7 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नगर निगम ने लोगों की सुविधा के लिए 27 अगस्त को तत्पर बिहारशरीफ सेवा की शुरुआत की थी। इन 11 दिनों में शहरवासियों ने व्हाट्सएप, ट्विटर व इंस्टाग्राम के माध्यम से 99 शिकायतें कीं। इनका चार घंटे में समाधान किया गया। नगर आयुक्त कृत्यानंद रंजन ने कहा कि इसका व्यापक असर शहर में दिखने लगा है। मोहल्लों की गंदगी का पता चलते हुए तुरंत उसकी सफाई करायी जा रही है। उन्होंने आमजनों से भी बिहारशरीफ शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सहयोग करने की अपील की है। कहा कि बिना जनसहयोग के इस तरह के अभियान को सफल नहीं बनाया जा सकता है। लोग कचरा को डस्टबिन में फेंकें। ताकि, सड़कों या मोहल्लों में गंदगी न बिखरे। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...