बिहारशरीफ, नवम्बर 27 -- Biharsharif News: ड्यूटी से गायब मिले चिकित्सक और सुरक्षा गार्ड, कार्रवाई का आदेश अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजन ने की नर्स के व्यवहार की शिकायत गुरुवार की देर रात डीएम व एसपी ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण नियमित सफाई व दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की हिदायत फोटो 27मनोज01 - शेखपुरा सदर अस्पताल में गुरुवार की देर रात औचक निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते डीएम शेखर आनंद, एसपी हिमांशु व अन्य पदाधिकारी। शेखपुरा, निज संवाददाता। सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए डीएम शेखर आनंद और एसपी हिमांशु ने गुरुवार की रात करीब 1:30 बजे सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अचानक वरीय अधिकारियों के पहुंचने पर अस्पताल कर्मियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड से चिकित्सक और एक सुरक्षा ग...