बिहारशरीफ, अक्टूबर 13 -- जमीन ठगी के आरोप में गिरफ्तारी Biharsharif News: डेढ़ करोड़ के गबन का आरोपित पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार जमीन बेचने का झांसा देकर ठगी के दीपनगर, लहेरी और बेन थानों में तीन मामले दर्ज रानीगंज में छिपा था आरोपित अमन आनंद बिहारशरीफ, एक संवाददाता। जमीन बेचने का झांसा देकर डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की ठगी के आरोपित अमन आनंद को दीपनगर थाना पुलिस ने पश्चिम बंगाल के रानीगंज से गिरफ्तार किया है। चकरसलपुर गांव निवासी कृष्णा आनंद के पुत्र अमन पर दीपनगर, लहेरी और बेन थानों में गबन के तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस मंगलवार को उसे लेकर दीपनगर थाना पहुंची। आरोपित के पिता और भाइयों पर भी ठगी में शामिल होने के आरोप हैं। मेघी-नगमा गांव निवासी गुड़िया देवी ने अमन आनंद समेत तीन लोगों के खिलाफ 23 लाख पांच हजार रुपये की ठगी की प्राथमिकी दर्ज कर...